मोटापे के क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 12:59

अधिक वजन और मोटापे से होने वाले नुकसान :-

मोटापा डायबिटीज के रिस्क को बढ़ाए
मोटापे के कारण आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है. शरीर में ब्लड ग्लूकोज का नॉर्मल लेवल वैसे तो 70 से 120 मिलीग्राम/डीएल) से अधिक नहीं होना चाहिए, लेकिन कई बार मोटापे के कारण यह बढ़ जाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है. ओबेसिटी फैटी एसिड में वृद्धि का कारण बनता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध को ट्रिगर करता है. ऐसे में मोटापे को काबू में ना रखा जाए, तो आपको डायबिटीज हो सकती है. डायबिटीज से खुद को बचाए रखने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना शुरू कर दें. वजन कम करने वाले एक्सरसाइज करें. हेल्दी खाएं, शुगर और कार्ब्स का सेवन कम करें.

उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है
यदि आपका वजन लगातार बढ़ रहेगा, तो आप उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हो सकते हैं. उच्च रक्तचाप को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है. यदि आपका ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी या इससे भी अधिक रहता है, तो आप अलर्ट हो जाएं. हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए लगातार रक्तचाप की जांच करें. दिल को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें.

स्लीप एप्निया के हो सकते हैं शिकार
जब आपका वजन अधिक होता है, तो रात में नींद भी अच्छी नहीं आती है. आंत में चर्बी जमा होने के कारण, रक्त वाहिकाएं सामान्य रूप से ब्लड सप्लाई करने में सक्षम नहीं होती हैं, जिससे नींद के दौरान सांस लेने में समस्या महसूस होती है. जब आप पर्याप्त और गहरी नींद नहीं ले पाते हैं, तो स्लीप एप्निया की समस्या शुरू हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info